मंडी: मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह 19 से 21 फरवरी तक रहेगी मंडी जिला के प्रवास पर
Mandi, Mandi | Feb 16, 2024 मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह 19 से 21 फरवरी तक मंडी जिला के प्रवास पर रहेगी ।19 फरवरी को सांसद नाचन विधानसभा क्षेत्र के वन विश्राम गृह कठेण में लोगों से मिलेगी। इसके बाद जैदेवी में सामुदायिक केंद्र व विद्युत अनुभाग कार्यालय का शिलान्यास करेगी। जैदेवी में ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगी।