मंडी: मीडिया के समक्ष शुक्रवार को जिला मंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चौधरी का एपीएमसी अध्यक्ष मंडी के खिलाफ फूटा गुस्सा
Mandi, Mandi | Feb 16, 2024 जिला मंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने बिना नाम लिए प्रदेश के सीएम सुख्खू के करीबी एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र से एक कांग्रेस नेता मुहं पर कुछ और पीठे पीछे कुछ बोलता है। क्षेत्र में होने वाले विभिन्न आयोजनों को लेकर भी उस नेता द्वारा राजनीति की जा रही है। उन्हें अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।