गड़हनी: आरा-सासाराम रेल लाइन पर धमनियां गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत धमनियां गांव के समीप आरा सासाराम रेल लाइन पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से कोहराम मचा हुआ है। युवक शांतिनगर वार्ड 2 निवासी सुनील ठाकुर का 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू ठाकुर है। गुड्डू की दो बेटी एक 6 साल और दूसरी 4 साल की और एक बेटा 3 साल का है। सैलून चलाकर अपना परिवार चलाते थे। बुधवार रात घर से निकले थे और सुबह शव मिला है।