बांगरमऊ: उन्नाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर किसान की मौत, गेहूं भरने के बाद वाहन बैक करते समय चपेट में आया अधेड़
उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अटवां बैक गांव में रविवार दोपहर 12 बजे दर्दनाक हादसे में किसान विजय शंकर की मौत हो गई। वह खेत में गेहूं भरने का काम कर रहे थे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय उसकी चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करीब 45 वर्षीय विजय शंकर अविवाहित थे और अपने भतीजे के साथ रहते