देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किए गए 2 नशा तस्करों को कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल
देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सोमवार को अजबपुर फ्लाईओवर देहरादून के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार दो तस्कर—अहेतशाम (28) और आसिफ (27), दोनों निवासी सहारनपुर—को 262 ग्राम चरस (132 ग्राम व 130 ग्राम) के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।