बेमेतरा: नगर पंचायत बेरला में विधायक दीपेश साहू ने सेवा पखवाड़ा 2025 स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर में लिया हिस्सा
सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत बेमेतरा जिला के नगर पंचायत बेरला में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू भी शामिल हुए। उन्होंने शिविर में पहुंचकर चिकित्सकों और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।