बदनावर: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बदनावर क्षेत्र का किया दौरा ,मनोरंजन पार्क व बटवाडिया डेम का भी किया अवलोकन।
Badnawar, Dhar | Jun 14, 2024 कलेक्टर प्रियंक मिश्रा गुरूवार को बदनावर क्षेत्र के दौरे पर रहे। वे शाम को यहां बदनावर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। जहां शहर में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली। नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव व मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतराम चौहान ने गुलदस्ता भेंटकर कलेक्टर का स्वागत किया गया।कलेक्टर ने बटवाड़िया डेम का भी अवलोकन कर, अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।