कोंडागांव: ग्राम बरकई मिडिल स्कूल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से गिरने से युवक की मौत, फरसगांव पुलिस ने किया मर्ग कायम
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरकई में शनिवार शाम करीब 4 बजे मिडिल स्कूल के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ग्राम बरकई निवासी जगन्नाथ भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें 112 वाहन से फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फरसगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज