ललितपुर: बरसात से पहले जलभराव से निपटने की तैयारी तेज, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने नए चैन स्केलेटर वाहन का किया शुभारंभ
बरसात के मौसम में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने एवं नालों-नालियों की प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा विशेष पहल करते हुए नए चैन स्केलेटर वाहन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल मौजूद रहे।