पुलिस को शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी। सेदहा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक घर से मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया। आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान करीब 1000 लीटर अर्धनिर्मित महुआ पास को मौके पर ही नष्ट किया गया। वहीं 50 लीटर देसी शराब और 3 ली 750 एमएल (7 बोतल) अंग्रेजी शराब मिला।