नंदवारा गांव स्थित प्राचीन ब्रह्मस्थान मंदिर, जो लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, अब उसके पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंदिर की खराब हालत को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की पहल पर इसका जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया गया।