प्रयागराज: महाकुंभ में लगातार उमड़ रहा आस्था का जनसमुद्र, 40 करोड़ 68 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
प्रयागराज के संगम तट पर बीते 13 जनवरी से पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ महाकुंभ की भव्य शुरुआत हुई,और तब से श्रद्धालुओं का जनसमुद्र प्रयागराज के संगम तट पर देखने को मिल रहा है,महाकुंभ मीडिया सेंटर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि अभी तक कुल 40 करोड़ 68 लाख श्रद्धालु पवित्र गंगा की धारा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।