प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा, लगाएंगे संगम में आस्था की डुबकी
महाकुंभ मेला क्षेत्र में अब तक करीब 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं। आज शुक्रवार को करीब 5:30 बजे अभिनेता राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ महाकुंभ पहुंचे,इस दौरान उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और कहा कि हम संगम में डुबकी लगाने के लिए काफी उत्साहित है। जल्द ही संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।