प्रयागराज: महाकुंभ सेक्टर 18 में एक पंडाल में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगातार आग लगने का सिलसिला जारी है, जबकि आज शुक्रवार को सेक्टर 18 मे एक पंडाल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावाह रूप ले लिया। इसी बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई,तत्काल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आज शुक्रवार को करीब 12:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन घटना से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।