प्रयागराज: महाकुंभ के सेक्टर 19-20 में श्रद्धालुओं को पीटने वाले मानसिक बीमार बाबा को पुलिस ने मेले से भगाया
प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बाबा सिपाही- वकील और विदेशी टूरिस्ट को लगातार पीट रहा था,हालांकि इस बाबा का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जबकि इस बाबा ने पत्रकार - विदेशी टूरिस्ट और महिला पर भी हमला किया था, मेला कोतवाली पुलिस के मुताबिक बाबा मानसिक रूप से सही नहीं है इसलिए इसको जेल नहीं भेजा गया है,बल्कि मेले से भगाया गया है।