हरदोई: श्रीमऊ गांव में घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को बाइक सवार ने मारी टक्कर,गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | May 10, 2024 अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव निवासी छविराम की 6 वर्षीय पुत्री दिव्या घर के बाहर खेल रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बेटी को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।परिजनों द्वारा बच्ची को सीएचसी ले जाया गया।बच्ची की हालत को गंभीर देखते हुए उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।जंहा उसका उपचार किया जा रहा है।