हरदोई: बिजगवा के छोटेलाल ने अपनी पत्नी विमला पर लगाए जान से मारने व धमकी देने के आरोप,एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | May 10, 2024 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बिजगंवा गांव निवासी छोटेलाल ने अपनी पत्नी विमला पर जान से मारने व धमकी देने के आरोप लगाकर एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही किए जाने और मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।एसपी को संबोधित दिए गए पत्र में कहा है कि विमला से उसकी शादी 13 वर्ष पूर्व हुई थी।उसका एक बेटा और बेटी भी है।पत्नी विमला घर का सारा सामान भी उठा ले गई।