जैतहरी: नया पुल बना, लेकिन खतरा अब भी बरकरार
जर्जर पुराने पुल पर दौड़ रहे वाहन, हादसे की आशंका गहराई
जैतहरी मार्ग पर तुलसी महाविद्यालय के पास तिपान नदी पर बना वर्षों पुराना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सामने नया पुल चालू होने के बावजूद पुराने पुल पर वाहनों की आवाजाही जारी है। स्थानीय लोगों ने पुल की बदहाल स्थिति को देखते हुए इसे तत्काल बंद कर सुरक्षा इंतजाम करने और संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।