माण्डल: नेशनल हाईवे-48 पर अचानक आई गाय से टकराकर टेंपो ट्रैवलर पलटा, 6 घायल, गाय की मौत, 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा
जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे-48 पर शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मांडल क्षेत्र स्थित खंडेश्वर जी मंदिर के पास अचानक हाईवे पर गाय आ जाने से यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन सड़क पर पलट गया ओर गाय की मौत हो गई।हादसे में वाहन में सवार 6 जने घायल हो गए।