मुज़फ्फरनगर: पलड़ी तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, रातों-रात निर्माण कर आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां, पीड़ित ने SSP से शिकायत की
बुढाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित मौजा पलड़ी में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। खसरा नंबर 1029क और 1029ख पर निर्माण जारी होने का आरोप है। तहसीलदार के यथास्थिति आदेश के बावजूद रात में लैंटर डालने की कोशिश बताई जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से निर्माण रुकवाने, कब्जा हटाने और भूमि को फिर तालाब के रूप में बहाल करने की मांग की है।