पटना ग्रामीण: दिल्ली से बहुत सारा बैग भरकर लाया गया: JP नड्डा पर तेजस्वी ने लगाए गंभीर आरोप : कहा- चुनाव क्षेत्र में बांटे जा रहा है
दो दिनों के चुनाव प्रचार के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव आज पटना लौट आए। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। तेजस्वी यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खबर मिली है कि नड्डा जी बहुत सारा बैग लेकर दिल्ली से आए हैं और जहां-जहां चुनाव हो रहा है, वहां-वहां बांट रहे हैं।