पटना ग्रामीण: स्कॉर्पियो कार से डिलीवरी को जा रहे 500 लीटर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को राजेंद्र नगर से पुलिस ने किया बरामद.
कदम कुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर के पास स्कॉर्पियो कार से शराब की डिलीवरी करने जा रहे शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने किया जप्त. गुप्त सूचना के आधार पर एक स्कॉर्पियो कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 44 R 5226 की छापेमारी की तो 500 लीटर अंग्रेजी शराब को पुलिस ने किया बरामद. वही कार पर सवार दो युवक पुलिस को चकमा देकर भागने मे सफल हो गए.