हुज़ूर: गैस पाइपलाइन की खुदाई से परेशान लहारपुर के रहवासी, सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर जताया विरोध
Huzur, Bhopal | Jun 21, 2026 भोपाल के कटारा हिल्स स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लहारपुर में थिंक गैस कंपनी द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई को लेकर रहवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कॉलोनी की सड़कों और घरों के सामने खोदे गए गड्ढों से लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है|