फरीदाबाद: फरीदाबाद के सूर्या विहार पार्ट-3 में मंदिर की दीवार पर बैग में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस जाँच कर रही है
फरीदाबाद के सूर्या विहार पार्ट थ्री में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई, जहां शोमवार को शिव मंदिर की दीवार पर एक काले रंग के बैग में एक नवजात बच्ची मृत अवस्था में पाई गई। स्थानीय निवासी शिवानी ने मंदिर के दीवार पर एक बैग देखा और दो लोगों की मदद से बैग को नीचे उतारा। पुलिस को मामले की सूचना दी गई. फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है