बारा: कौंधियारा पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
कौंधियारा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को आज शनिवार दोपहर 02:00 के आसपास गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र पुत्र रोहिणी प्रसाद,चन्द्र पाल पुत्र रंगू लाल और श्याम बिहारी पुत्र स्व0 सिपाही लाल,निवासी ग्राम खुल्ली बैरी हैं। इनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी था।पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल।