डुमरांव: नेऊरा ब्लॉक के असर से डुमरांव स्टेशन पर घंटों रुकी सवारी गाड़ी, यात्री परेशान
Dumraon, Buxar | Apr 27, 2026 नेऊरा में तकनीकी कार्य को लेकर लगाए गए ब्लॉक का असर सोमवार को डुमरांव रेलवे स्टेशन पर भी साफ तौर पर देखने को मिला। डाउन लाइन पर ब्लॉक होने के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 9 बजे से ही ब्लॉक लागू हो गया था।