लूनकरनसर: पत्नी ने पति पर मारपीट करने का लगाया आरोप, न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज
लूणकरणसर क्षेत्र के सुरनाणा गांव में महिला के साथ उसके पति द्वारा मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता तारा देवी पत्नी हजारीराम जाट निवासी सुरनाणा ने न्यायालय की शरण लेकर मामला दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तारा देवी की शादी करीब 20 वर्ष पहले हजारीराम पुत्र फुसाराम जाट निवासी सुरनाणा से हुई थी।