खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने पिकअप लूट के मुख्य आरोपी को वैशाली के चेचर से गिरफ्तार किया
खुसरूपुर पुलिस ने फोरलेन से फ्रिज व वाशिंग मशीन लोड पिकअप लूट मामले मे मुख्य आरोपी को वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी चेचर गांव के पौन्टी उर्फ अमित कुमार है। खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही अमित कुमार फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।