नानपारा: रुपईडीहा पुलिस ने नगर और इंडो नेपाल सीमा का लिया जायजा, अतिक्रमण न करने के दिए निर्देश
बहराइच के रुपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नगर औऱ बॉर्डर सुरक्षा, जांच प्रक्रिया और आवागमन का निरीक्षण किया। सीमा पर सतर्कता बढ़ाते हुए मानव तस्करी और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों को अतिक्रमण न करने को लेकर निर्देश दिए