मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में किसान हरिकिशन की रहस्यमयी मौत, खेत पर मिला शव, साहूकारों के कर्ज से था परेशान
झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम वरौरी में 40 वर्षीय किसान हरिकिशन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर मिला। परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि किसान कर्ज और जमीन गिरवी होने की वजह से मानसिक तनाव में रहता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले