सहारनपुर: उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के ऐलान पर 6-10 अप्रैल तक 'रोष सप्ताह' का प्रदर्शन, निजीकरण और ठेकेदारी के खिलाफ आंदोलन जारी
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के आह्वान पर मजदूर विरोधी नीतियों के विरुद्ध 6 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक रोष सप्ताह मनाया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे प्रदर्शन हुआ और यूनियन ने आरोप लगाया है कि सरकारी तंत्र रेलवे को पूरी तरह निजीकरण करने को तुला है। इसका उदाहरण देते हुए कहा गया कि रेगुलर प्रकृति का काम ठेकेदारों को सौंपा जा रहा है।