पुनासा: बड़वाह में कैप्सूल वाहन ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत; गुस्साए लोगों ने ट्रक के कांच तोड़े
शाम को एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने 60 साल की बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सलीमा (60) के रूप में हुई है। बाजार से सब्जी लेकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। चौराहे पर सड़क पार करते समय वह वाहन के पिछले पहिये की चपेट में आ गईं। जानकारी मंगलवार दोपहर 1 बजे की है