पुनासा: गड्ढों से भरी सड़क बनी हादसे का कारण, टेंपो पलटने से सवारियों को आई हल्की चोट
सनावद से कोठी की ओर जा रहा एक टेंपो खराब सड़क और गहरे गड्ढों के कारण असंतुलित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। घटना के समय टेंपो में कई लोग सवार थे। अचानक वाहन के पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जानकारी मंगलवार दोपहर 1 बजे की है