पुनासा: मोरटक्का में नर्मदा ओवरब्रिज पर डामरीकरण शुरू, NHAI अफसर बोले- फरवरी अंत तक टू-लेन पर शुरू होगा ट्रैफिक
इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। खंडवा एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशुतोष सोनी के मुताबिक, यदि मौसम और तकनीकी प्रक्रिया अनुकूल रही तो फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में ओवरब्रिज के टू-लेन वाले हिस्से से यातायात शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी रविवार दोपहर 1 बजे की है