पुनासा: मूंदी क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटका मिला 50 वर्षीय किसान का शव, पुलिस जांच में जुटी
मूंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फिफरिया और गोंड़खेड़ा के बीच जंगल में 50 वर्षीय कैलाश पिता भाईलाल, निवासी फिफरिया का शव एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मूंदी थाने के एएसआई सोहन सिंह मुजाल्दे एवं प्रधान आरक्षक अंतिम कुशवाह मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। जानकारी सोमवार सुबह 10 बजे की है