चांदपुर: गांव चक अब्दुल रहमान मिलक मीमला के एक युवक की गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गांव चक अब्दुल रहमान मिलक मीमला निवासी मोहम्मद उमर गाजियाबाद के लोनी में रैपीडो चालक का काम करता था। वहां किराए पर रहता था। किराए के कमरे में संदिग्ध अवस्था में उसका शव पड़ा हुआ मिला।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।