फतुहा थाना क्षेत्र के गौरी पुंडा गांव में खाना बनाने के क्रम में एक महिला बुरी तरह झुलस गई है। सिर्फ झुलसी ही नहीं बल्कि बचाव में भगाने के क्रम में सीढ़ी से गिरकर जख्मी भी हो गई है। फतुहा सीएचसी में परिजनों ने भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। महिला गौरी पुंडा गांव निवासी सतीश ठाकुर के 26 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी है।