चुनार: अहरौरा के बेचू बीर मंदिर के पास महिला की हत्या से मची सनसनी, एसपी ने कहा- हत्यारे की जल्द होगी गिरफ्तारी
थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत बेचूबीर बाबा मंदिर के पास गेंहु के खेत में रेखा पत्नी संतोष कोल,उम्र करीब-32 वर्ष निवासी ग्राम बरही थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर की मृत अवस्था में शव होने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना पर तत्काल पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना अहरौरा पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच की गयी तो मृतका के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। हत्या की तहरीर मिली है।