हरदोई: बिजली कटौती और आवारा पशुओं की समस्याओं के लेकर किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में की बैठक, मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
Hardoi, Hardoi | Jun 6, 2024 कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के जिलाध्यक्ष अशोक राठौर के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में बिजली कटौती की समस्या जर्जर लाइन और आवारा पशुओं के संबंध में वार्ता की गई।जिलाध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को जर्जर लाइनों बदलने के लिए ज्ञापन भी दिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई।