कोल: मडराक में 10 वर्षिय गुमशुदा बच्ची को पुलिस ने मात्र 5 घंटों में तलाश कर परिजनों को सौंपा, परिवार में खुशी
Koil, Aligarh | Jun 28, 2025 थाना मडराक पुलिस टीम को सूचना मिली, जिसमें सूचना कर्ता संजीव कुमार पुत्र चंद्रपाल ग्राम मईनाथ थाना मडराक ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री चंचल जिसकी उम्र करीब 10 वर्ष है वह शनिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे दुकान से कुछ सामान लेने गई थी जो कि घर अभी तक वापस नहीं आई है। इधर पुलिस ने शिकायत मिलती ही ऑपरेशन मुस्कान के तहत तत्काल टीम गठित करते हुए आसपास तलाश किया।