बदायूं: जमालपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने विषाक्त पदार्थ खाया, इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | May 2, 2026 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के जमालपुर गांव की रहने वाली 25 वर्षीय संध्या पत्नी सोनू ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तो ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी और तहरीर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।