दुधि: चकेलवा में अर्द्धनग्न अवस्था में परास के पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पिता ने हत्या का आरोप लगाया
बभनी थाना क्षेत्र के घघरा ग्राम पंचायत के चकेलवा टोला में एक महिला का शव नाले के किनारे परास के पेड़ से रस्सी के सहारे मिला। महिला के गले में रस्सी के बजाय उसके जबड़े से रस्सी लगी हुई थी। महिला घूंटने के सहारे जमीन पर टीकी हुई थी। मृतका पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।