सादुलशहर: सादुलशहर पुलिस ने 27 सालों से फरार वाछित आरोपी को किया गिरफ्तार
27 सालों से फरार चल रहे वांछित आरोपी को सादुलशहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सादुलशहर थाना प्रभारी ने बुधवार शाम को 6 बजे जानकारी देते हुए बताया की SP के निर्देशों पर वांछित अपराधियों की धर पकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।जिसके चलते कई मामलों में फरार चल रहे 27 साल से वारंटी बलवीर को गिरफ्तार किया।आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।