मशरक: जजौली , दुरगौली और नगर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित , बीडीओ और सीओ रहें मौजूद
मशरक प्रखंड के दुरगौली व जजौली पंचायत के पंचायत भवन परिसर में और नगर पंचायत के जगन्नाथ जानकी प्रोजेक्ट कन्या विधालय परिसर में सहयोग शिविर का मंगलवार की सुबह 10 बजें के लगभग आयोजन किया गया। सहयोग शिविर में बीडीओ पंकज कुमार,सीओ सुमंत कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी बब्लू कुमार ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदनों को जमा करवाया।