सैदपुर: खेत में पानी भर रहे किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
सैदपुर थानाक्षेत्र के ईशोपुर माहपुर गाँव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय किसान विद्याधर चौहान पुत्र स्व पंचम चौहान की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही जहाँ मृतक के परिवार में हाहाकार मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर वहाँ पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है।