भूपालसागर: भूपालसागर में 31 फीट लम्बे त्रिशूल को स्थापित करने के साथ माल्यापर्ण कर विधि विधान से की गई पूजा अर्चना
भूपालसागर में 31 फीट लम्बे त्रिशूल को किया गया स्थापित। माल्यापर्ण कर विधि विधान से की गई पूजा अर्चना। इसके साथ मां आशापुरा माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रावत राजपूत समाज जाशमा मंगरा स्थित शनिदेव मंदिर पर पण्डित धर्मराज जोशी के सानिध्य में 9 दिवसीय हवन यज्ञ में 21 जोड़े विधि विधान से आहुतियां अर्पित कर रहे हैं। कमेटी के सदस्य भूपालसागर निवासी राजूसिंह रावत ने बताया कि 19 तारीख को प्रातः 9 बजकर 54 मिनट पर प्राण प्रतिष्ठा व कलश स्थापना का आयोजन होगा।