भूपालसागर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूपाल सागर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ।
बुधवार को शिविर के उदघाटन समारोह की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य गणपत लाल अग्रवाल द्वारा की गई। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य शंकर लाल तेली, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रतनलाल खटीक, श्रीकांत व्यास व अमर सिंह चुंडावत ने अपने विचार व्यक्त किए। और कहा अनुशासन एवं सेवा भावना से जीवन को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है। इस शिविर में स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में साफ सफाई भी की।