भूपालसागर: 108 कुंडीय महायज्ञ रथ कलश भूपालसागर पहुचने पर हुआ जोरदार स्वागत
अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान मे 108 कुण्डीय महायज्ञ कपासन में आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को गायत्री परिवार द्वारा गांव-गांव /ढाणी -ढाणी प्रचार प्रसार हेतु शांतिकुंज हरिद्वार से आये रथ कलश का गायत्री परिवार भूपालसागर के वरिष्ठ जन एंव नगर वासियों द्वारा स्वागत सत्कार एंव आरती पूजन श्री चारभूजा नाथ मंदिर पर किया गया।