शाहबाद: भदासी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के भदासी गांव के पास शुक्रवार को शाम 7:00 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। अल्लाहगंज का रहने वाला नरेश चंद्र बाइक से शुक्रवार को शाम 7:00 बजे वापस अपने घर जा रहा था। सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।