मंसूरचक: मंसूरचक प्रखंड के गणपतौल में स्थित निजी विद्यालय के पांचवा वार्षिक उत्सव स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
मंसुरचक प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराने वाला बच्चों का मात्र एक स्कूल उड़ान द सेवन हैबिट्स फाउंडेशन स्कूल गणपतौल पुरानी बाजार मंसुरचक के 5 वाँ स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली छात्र छात्रों ने सुंदर प्रस्तुति दिया .कार्यक्रम का उद्घाटन फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप ने किया.